झरिया विधायक पी एन सिंह को झारखंड सरकार में मंत्री बनाया जाए : बिरेंद्र पासवान

धनबाद के लोयाबाद निवासी कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता एवं धनबाद नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी बिरेंद्र पासवान ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को झारखंड सरकार में मंत्री पद देने की मांग की । उन्होंने बताया की पुरे कोयलांचल सहित झारखंड प्रदेश में हाइली क्वालिफाइड विधायक में पूर्णिमा नी

Feb 07, 2024 - 00:58
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-07-at-11.11.38-AM.jpeg

धनबाद के लोयाबाद निवासी कांग्रेस इंटक के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता एवं धनबाद नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी बिरेंद्र पासवान ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को झारखंड सरकार में मंत्री पद देने की मांग की । उन्होंने बताया की पुरे कोयलांचल सहित झारखंड प्रदेश में हाइली क्वालिफाइड विधायक में पूर्णिमा नीरज सिंह का नाम आता है। पी एन सिंह ने झरिया विधानसभा में सिर्फ नही सिंदरी धनबाद सहित अन्य क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर विकाश कार्य कर रही है। जिला खनिज फंड से झरिया से लेकर सिंदरी तक सड़क निर्माण करवा रही है। इनके कार्य शैली से भाजपा के सांसद,भाजपा विधायक तक प्रभावित हैं और इनके साथ विकाश कार्य में बढ़ चढ़ कर साथ दे रहे हैं मंच साझा कर रहे हैं। अगर इनको मंत्री बनाया जाता हैं, तो झारखंड प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा और पुरे देश में झारखंड का नाम रौशन होगा और वही दूसरी तरफ अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत चौहान जी ने बिरेंद्र पासवान के मांगों का समर्थन किया है, साथ ही धनबाद के जिला अध्यक्ष स्व योगेश्वर प्रसाद योगश जी के भतीजा रत्नेश कुमार ने भी नीरज पूर्णिमा सिंह को मंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए धनबाद मेंयर प्रत्याशी बिरेंद्र पासवान का समर्थन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User