झामुमो ने जारंगडीह मे निकाला न्याय यात्रा, भारी संख्या में लोग हुए शामिल

सोमवार को जारंगडीह मे झामुमो के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो के नेतृत्व में झारखंडी के योद्धा हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला गया। इस यात्रा मे झामुमो नेता कार्यकताओं के अलावे भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे। मौके पर प्रखंड

Feb 26, 2024 - 14:18
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-26-at-7.04.26-PM.jpeg

सोमवार को जारंगडीह मे झामुमो के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो के नेतृत्व में झारखंडी के योद्धा हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा षडयंत्र पूर्वक कार्रवाई के विरोध में न्याय मार्च निकाला गया। इस यात्रा मे झामुमो नेता कार्यकताओं के अलावे भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे। मौके पर प्रखंड सचिव महिला मोर्चा के बुलबुल देवी, अध्यक्ष महिला मोर्चा के कुंती देवी, उपाध्यक्ष लवली देवी, बसंती देवी, उप सचिव मिनी देवी आदि लोग यात्रा की नेतृत्व करती नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत जारंगडीह 16 नंबर से हुई। यहां से झामुमो के बैनर तले रोड शो करते हुए यह यात्रा जारंगडीह रेलवे साईडिंग तक गई। इस बीच केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। यात्रा के दौरान यह नारा गुंज रहा था कि जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा। मौके पर रंजीत महतो ने कहा कि बीएंडके प्रबंधक ने सीआईएसएफ को रेलवे साइडिंग में ड्यूटी लगाकर महिलाओं के साथ अत्याचार कर रही हैं। कहां कि यहां जो लोग ट्रक से कोयला उतार ले रहा है। वह प्रबंधक को दिखाई नही देता है और जलावर के लिए कोयला ले जाते हुए महिलाओं के साथ मारपीट करता है। कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी को लगा कर झूठा केस में फंसाने का काम किया है। यात्रा उपरांत अध्यक्ष रंजीत महतो के नेतृत्व में जारंगडीह 16 नंबर में बैठक भी किया गया। इस बैठक में श्री महतो ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों के मांगों को लेकर जैसे काम देने के लिए प्रदर्शन किया गया। कहा कि मंगलवार को सुबह 7:00 बजे संकल्प यात्रा प्रखंड से दलबल के साथ रांची विधानसभा मैदान धुर्वा के लिए हजारों हजार की संख्या में रैली निकाला जाएगा। इस मौके पर रंजीत महतो, बुलबुल देवी, कुंती देवी, मिनी देवी,लवली देवी आदि के अलावे सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User