झारखंड आंदोलनकारी अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों : पुष्कर महतो

चामा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न रिपोर्ट : मोहन कुमार झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक शनिवार को चामा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनका

May 17, 2025 - 15:16
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-17-at-8.29.11-PM.jpeg
  • चामा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक शनिवार को चामा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में हुई। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी गण अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहे एवं बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों। उन्होंने हेमंत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के बाल बच्चों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण नौकरियों में देने के लिए गजट नोटिफिकेशन किया है। क्षैतिज आरक्षण का प्रतिशत 5 से बढ़कर 10 परसेंट उत्तराखंड के तर्ज पर राज्य सरकार कर आंदोलनकरियों का मान सम्मान बढ़ाने का काम करें। राज्य सरकार जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को सम्मान रूप से 50 - 50 हजार रू सम्मान पेंशन देने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलन कार्यक्रम को संवैधानिक अधिकार दें। झारखंड राज्य गठन के मूल्य की रक्षा हो राज्य में शीघ्रता शीघ्र समता जजमेंट लागू करें। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजिका पुष्पा बरदेवा, संचालन संतोष रवि एवं धन्यवाद ज्ञापन आबिद अंसारी ने की। मौके पर तेजू उरांव, महिपाल मुंडा, भूटन गंझू, शिव बालक लोहरा, जागे पाहन महावीर गंझू, रामचंद्र उरांव, महावीर उरांव, चंद्रकांत उरांव, बुद्धदेव भगत, फिल्मुन कच्छप, विजय कुजूर, ललिता देवी, आशु देवी, प्रभु भगत, देवी हन्ना मिंज, बुधन तिग्गा, बुधमनी देवी, इतवारी देवी, अरुणा देवी सहित अन्य प्रमुख थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User