झारखंड आंदोलनकारी रहे गौरी शंकर महतो भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थामेंगे

रिपोर्ट : अविनाश कुमार झारखंड आंदोलनकारी रहे गौरी शंकर महतो सात वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भाजपा छोड़ पुनः झामुमो का दामन थामेंगे। जिसकी तैयारी झामुमो के कार्यकर्ता जोर शोर से कर रहे हैं। 28 अक्टूबर को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भाजपा नेता गौरीशंकर महतो झामुमो की सदस्यता पुनः ग्रहण कर

Oct 27, 2024 - 12:49
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-1-2.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंड आंदोलनकारी रहे गौरी शंकर महतो सात वर्ष के लंबे अंतराल के बाद भाजपा छोड़ पुनः झामुमो का दामन थामेंगे। जिसकी तैयारी झामुमो के कार्यकर्ता जोर शोर से कर रहे हैं। 28 अक्टूबर को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष भाजपा नेता गौरीशंकर महतो झामुमो की सदस्यता पुनः ग्रहण करेंगे।बतादे कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के कभी दाहिना हाथ रहे गौरी शंकर महतो वैचारिक मतभेद के कारण सात वर्ष पूर्व भाजपा में आ गए थे। गौरी शंकर महतो डुमरी के पूर्व विधायक शेरे शिवा महतो के नेतृत्व में 1989 में झामुमो के सक्रिय राजनीति शुरू की थी।इस दौरान अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका रहा था। वर्ष 2016 में 1932 खतियान धारी आंदोलन में भी सक्रिय रहे 14अप्रैल 2016 को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के साथ जेल भी गए। गौरी शंकर महतो की झामुमो में शामिल होने की खबर से झामुमो कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह व खुशी देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User