झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

रिपोर्ट : मोहन कुमार झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक रांची के पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब में झारखंड आंदोलनकारी स्व. डॉ रोज केरकेट्टा व प्रसन्न कुमार दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ 30 सितंबर 2024 को हुई वार्ता से लेकर 24 मार्च 2025 को विधा

Apr 25, 2025 - 05:11
Updated: 1 year ago
0 0
ranchi-2.jpg

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की समीक्षा बैठक रांची के पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब में झारखंड आंदोलनकारी स्व. डॉ रोज केरकेट्टा व प्रसन्न कुमार दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ 30 सितंबर 2024 को हुई वार्ता से लेकर 24 मार्च 2025 को विधानसभा का घेराव के संदर्भ में विशेष चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मिलेगा, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू से मिलकर अपनी मांगों से अवगत कराएंगे। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की मांगे- झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता दूर करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु.देने, राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, पुत्र पुत्रियों को रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी के सवाल किये जायेंगे। मांगे पूरी नहीं होने के स्थिति में राज्य के सभी आंदोलनकारी आमरण अनशन करने का सामूहिक निर्णय लिए।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विदेशी महतो, संचालन संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो, विषय प्रवेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा स्वागत भाषण दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलिन तिर्की एवं धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा बरदेवा ने किया। मौके पर महत्वपूर्ण विचार रखने वालों में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशि भूषण राय, विस्थापितों के नेता अर्जुन कुमार महेश बांडों, भरदुल भुईया, लक्ष्मी कांत शुक्ला, अर्जुन कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, अमानत अंसारी, कार्तिक महथा, राहुल सूरीन, तैयब अंसारी, महबूब अंसारी, जिदन कोल, मिनी बाड़ा, सोमारी देवी, अनिता पाहन, प्रकाश खलखो, सुजात टोप्पो, रंजन सिंह, सूरज जयसवाल, मुरल राम, राजू दांगी, शंख नाथ सिंह, जगदेव राम, सबीर अंसारी, प्रदीप सिन्हा, ठाकुर राम महतो, भारत महतो, सहदेव महतो, विजय टोप्पो, खोरश केरकेट्टा, एंथन लकड़ा, सुजीत कुमार राम, बाल किशुन उरांव, विनोद कुमार सिंह, महेंद्र ठाकुर, राजू कुमार, गणेश रवि, दिनेश महतो, गोपाल गुप्ता,सहित अन्य प्रमुख थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User