झारखंड आवासीय विद्यालय का हुआ उद्घाटन

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के लटानी में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय के नया भवन का हुआ उद्घाटन। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पूर्वी टुंडी के लटानी में नवनिर्मित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीइओ नीशू कुमारी, डीएसई भूतनाथ रजवार, ब

Mar 16, 2024 - 14:05
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-16-at-7.21.21-PM.jpeg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के लटानी में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय के नया भवन का हुआ उद्घाटन। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पूर्वी टुंडी के लटानी में नवनिर्मित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीइओ नीशू कुमारी, डीएसई भूतनाथ रजवार, बीडीओ अमृता सिंह, सीओ देवराज गुप्ता, प्रभारी अंचल निरीक्षक नीरज कुमार, लटानी पंचायत के मुखिया मोo ऐनुल हक, झामुमो नेता अजित मिश्रा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, उपाध्यक्ष दिनेश रजक, सुनील मुर्मू, प्रबोध मंडल आदि मौजूद रहे। पहले फतेहपुर उच्च विद्यालय में इस विद्यालय का संचालन हो रहा था।

काफी कठिनाई होने के कारण विधायक के अनुसंसा से नए भवन का निर्माण किया गया। जहां गरीब एससी एसटी के छात्राओं को आवासीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा होगी, अभी यहां शिक्षिका की कमी है, विद्यालय तक पहुंचने का सड़क नहीं बना हैं, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया जल्द ही सड़क भी बनाया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User