झारखंड एवं बिहार का सबसे लोकप्रिय एवं भरोसेमंद बीमा संस्थान पॉलिसी अड्डा ने मनाया अपना सातवां वर्षगाँठ

रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और निदेशक गौरव जायसवाल ने केक काटकर मनाया वर्षगांठ रिपोर्ट : मोहन कुमार पॉलिसी अड्डा बीमा एवं फाइनेंस कंपनी राँची हेड ऑफिस में 6 अगस्त दिन बुधवार को अपना सातवां वर्षगाँठ धूमधाम से मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राँची नगर निगम के निर्व

Aug 06, 2025 - 12:52
Updated: 12 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-06-at-4.34.47-PM.jpeg

रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और निदेशक गौरव जायसवाल ने केक काटकर मनाया वर्षगांठ

रिपोर्ट : मोहन कुमार

पॉलिसी अड्डा बीमा एवं फाइनेंस कंपनी राँची हेड ऑफिस में 6 अगस्त दिन बुधवार को अपना सातवां वर्षगाँठ धूमधाम से मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राँची नगर निगम के निर्वर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने केक काटकर वर्षगाँठ मनाया। पॉलिसी अड्डा के वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर संजीव विजयवर्गीय ने कंपनी के निदेशक गौरव जयसवाल, अनुभव (सन्नी) एवं समस्त पॉलिसी अड्डा परिवार को शुभकामनायें देते हुए कहा कि पॉलिसी अड्डा अपनी अच्छी सेवा के वजह से लगातार अपने आस-पास के राज्यों में अपना पाँव पसार रहा है और अपने कार्यों से ग्राहकों को लांभावित कर रहा है।

वहीं संस्थान के निदेशक गौरव जयसवाल एवं अनुभव (सन्नी) ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारी बीमा संस्थान को इन सात वर्षों के सफर में ग्राहकों का भरपुर योगदान मिला है। जिसके वजह से हमारी कंपनी झारखण्ड में 5 शाखायें (रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर एवं गिरीडीह) और बिहार में 2 शाखायें (बिहारशरीफ एवं पटना) के साथ सम्पूर्ण बिहार-झारखण्ड में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

पॉलिसी अड्डा में सभी प्रकार की बीमा सुविधा उपलब्ध है। जिससे ग्राहक जुडकर लाभान्वित हो सकते है। इस अवसर पर विजय शंकर साहा, विक्रम, अमर, मोनिका, अंजली, खुशबू, कमलेश एवं समस्त पॉलिसी अड्डा परिवार उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User