झारखंड की रोटी, माटी व बेटी बचाने के लिए परिवर्तन जरूरी : शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बारिश के बीच बोकारो में ‘परिवर्तन यात्रा’ को किया संबोधितहेमंत सरकार पर साजिश के तहत घुसपैठ को बढ़ावा देने का लगाया आरोप रिपोर्ट : अविनाश कुमार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की रोटी, माटी व बेटी बचाने के लिए परिवर्तन जरूरी है। हर दिन झारखंड में वि

Sep 25, 2024 - 09:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-25-at-1.09.58-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की रोटी, माटी व बेटी बचाने के लिए परिवर्तन जरूरी है। हर दिन झारखंड में विदेशी घुसपैठ बढ़ रही है। हेमंत सरकार साजिश के तहत घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है. घुसपैठियों का पहचान पत्र व वोटर कार्ड बनाया जा रहा है। श्री चौहान मंगलवार को सेक्टर एक स्थित चार तल्ला मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता बारिश में भी केंद्रीय कृषि मंत्री को सुनने के लिए डटे रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा : घनघोर वर्षा हो रही है, फिर भी आप डटे हैं, ये बतलाता है कि अंधेरा छंटेगा, बादल हटेगा और सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा, परिवर्तन आयेगा। शिवराज ने अपने अंदाज में दोनों हाथ जोड़कर मामा का आपको प्रणाम-नमस्कार कहकर संबोधन की शुरुआत की।

पहली कैबिनेट में भरे जायेंगे 2.87 लाख रिक्त पद

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने जनता से सैकड़ों वादे किये थे, पांच लाख नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को चूल्हा खर्च सहित कई वादे किये गये थे, लेकिन पिछले पांच सालों में सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब चुनाव के नजदीक आते ही वोट के लालच में बहनों के खातों में एक हजार रुपये डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आया, तो उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ करवा दी, जिसमें 15 नौजवान अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। लगभग 2.87 लाख सरकारी पद झारखंड में खाली हैं, भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में नौजवानों को नौकरी देने का फैसला किया जायेगा।

बोकारो से विस्थापन की समस्या होगी दूर, तीन माह में शुरू होगी उड़ान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बोकारो के विकास को हेमंत सरकार ने रोक दिया है, तमाम अर्हताएं पूरी करने के बाद भी बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हो रही है। वहीं विस्थापितों को हक-अधिकार नहीं मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User