झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बेरमो में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि जीवन पर्यन्त मजदूरों और आमजनों के लिए संघर्षरत रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को झारख

May 24, 2024 - 15:50
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-24-at-7.46.58-PM.jpeg

रांची : झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बेरमो में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि जीवन पर्यन्त मजदूरों और आमजनों के लिए संघर्षरत रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को झारखंड के ही नहीं, देशभर के मजदूर अपना हमदर्द समझते थे। अपने राजनीतिक जीवनकाल में लगभग पांच दशक तक मजदूरों के हक के लिए संघर्षरत राजेंद्र प्रसाद सिंह ने श्रमिक नेता के रूप में झारखंड ही नहीं, पूरे देश में अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनायी। वे कहते थे कि एक मजदूर की आत्मा उनमें है, इसके बिना वे अधूरे हैं। राज्य विभाजन के बाद वे लगातार सभी को साथ लेकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहते थे। संगठन और सरकार के बीच कार्यकर्ताओं के लिए वह हमेशा एक पुल की तरह काम करते थे, कार्यकर्ताओं को हमेशा संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया करते थे। उनका व्यक्तित्व मिलनसार और मददगार छवि के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू पक्ष-विपक्ष सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते थे, झारखंड ही नहीं, एकीकृत बिहार में हमेशा उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। इधर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, जगदीश साहू, सोनाल शांति, ऋषिकेश सिंह, नेलीनाथन, मनोज सहाय पिंकू, नीलांबर साहू, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User