झारखंड के रहने वाले आइएएस अफसर यश जालुका पर खनन माफियाओं ने किया जानलेवा हमला

रांची : मूल रूप से झारखंड के रहने वाले आइएएस अफसर यश जालुका पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। यश झरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। फिलहाल य़श हरियाणा कैडर के आइएएस हैं। वे अंबाला जिले में नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थापित हैं। इस मामले को

Apr 09, 2024 - 06:11
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240409-WA0008.jpg

रांची : मूल रूप से झारखंड के रहने वाले आइएएस अफसर यश जालुका पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। यश झरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। फिलहाल य़श हरियाणा कैडर के आइएएस हैं। वे अंबाला जिले में नारायणगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्थापित हैं। इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस को शिकायत की गई है। शिकायत नामा में खनन माफियाओं द्वारा हमला किया जाने की आशंका जताई गई है। शिकायतनामा में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि एक कार से उनका पीछा किया और टक्कर मारने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने जांच में पाया है कि इनोवा से पीछा करने वाला शख्स खनन के धंधे से जुड़ा हो सकता है। वह लगातार व्हाट्सएप पर अधिकारी का लोकेशन शेयर कर रहा था। फिलहाल जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User