झारखंड चुनाव से पहले BJP को झटका! लुईस-गणेश, अनंत और कुणाल समेत कई नेता JMM में शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल होने वाली लुईस मरांडी और अन्य नेताओं का स्वागत क

Oct 23, 2024 - 05:08
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-22-at-5.06.14-PM.jpeg

झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल होने वाली लुईस मरांडी और अन्य नेताओं का स्वागत किया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे गणेश महली, बास्को बेसरा, बारी मुर्मू और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी जेएमएम में शामिल हो गए। सभी नेताओं का हेमंत सोरेन और कुणाल षाड़ंगी ने स्वागत किया।

दुमका की पूर्व विधायक और वर्ष 2014 के चुनाव में हेमंत सोरेन को पराजित करने वाली लुईस मरांडी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखकर अपनी नराजगी जताई है। उन्होंने पार्टी के अंदर साजिश, गुटबाजी और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। लुईस मरांडी ने दुमका से टिकट काटे जाने के फैसले पर अपनी नाराजगी जताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User