झारखंड में पुनः बन रही है, महागठबंधन की सरकार : छोटू सिंह

पलामू : झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग मुगलाते में नहीं रहे। पुनः झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है। छोटू सिंह ने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दो चरणों में मतदान कर दे दिया है। जनता का जनादेश महागठबंधन के पक्ष में गया है और इ

Nov 21, 2024 - 13:49
Updated: 2 years ago
0 0
hfrghgf.jpg

पलामू : झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग मुगलाते में नहीं रहे। पुनः झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है। छोटू सिंह ने कहा कि जनता ने अपना जनादेश दो चरणों में मतदान कर दे दिया है। जनता का जनादेश महागठबंधन के पक्ष में गया है और इसमें कोई शक नहीं है की एक बार पुनः हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महागठबंधन की सरकार बन रही है। जनता ने जो जनादेश दिया है वह जनादेश राज्य के विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली सरकार को दिया है। उन्हें भरोसा है कि फिर से महागठबंधन की सरकार प्रदेश में विकास की गति को तेज करेगी।

सेवा दल के महासचिव श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के चाल और चरित्र को प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। यह वही भाजपा है जो झारखंड का करोड़ों रुपया अपने पास वर्षों से रखे हुए हैं। झारखंड के हक उसको नहीं दिया। लेकिन झारखंड की जनता एक न एक दिन अपना हक जरूर लेकर रहेगी और यह चुनाव महज एक विधानसभा का चुनाव नहीं बल्कि भाजपा के देश और प्रदेश के नेताओं को एक करारा तमाचा प्रदेश की जनता ने दे दिया है, इसलिए कि भाजपा की कथ एलनी और करनी में आसमान जमीन का फर्क है। झारखंड की जनता अच्छी तरह जानती है कि धर्म,मजहब जात, पात, मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को लडवा कर और वोट हासिल कर सत्ता में आना और फिर अपने अमीरजादे मित्रो को झोली को भरना और गरीबों की गाढ़ी कमाई को लूटने भाजपा का सिर्फ एक मात्र मकसद है। इसलिए जनता ने अपना जनादेश महा गठबंधन की सरकार के पक्ष में दिया है और यह जनादेश का पिटारा 23 नवंबर को खुलेगा तो भाजपा को हताशा और निराशा हाथ लगेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User