झारखंड शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की सोच से चलेगा : मथुरा प्रसाद महतो

गिरिडीह लोक सभा के आईएनडीआईए प्रत्यासी मथुरा प्रसाद महतो करगली गेट स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शनिवार को पहुंचे। यहां झामुमो फुसरो नगर कमिटी तथा झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के ढोरी, बीएंडके तथा कथारा के कमिटी द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। संचालन जिला सचिव जयनारायण

Apr 06, 2024 - 14:28
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-06-at-6.50.31-PM.jpeg

गिरिडीह लोक सभा के आईएनडीआईए प्रत्यासी मथुरा प्रसाद महतो करगली गेट स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शनिवार को पहुंचे। यहां झामुमो फुसरो नगर कमिटी तथा झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के ढोरी, बीएंडके तथा कथारा के कमिटी द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। संचालन जिला सचिव जयनारायण महतो ने किया। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि मैं शुरुआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता रहा हूं और विधायक, मंत्री भी बना। इस बार पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर लोक सभा के लिए टिकट दी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच झारखंड में चलने वाली नहीं है, झारखंड केवल शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की सोच पर चलेगी। कहा कि झारखंड में मोदी की कोई लहर नहीं है इस कारण ही लगभग हर उपचुनाव में एनडीए की पराजय हुई है। इस बार झारखंड की सभी 14 सीट इंडिया गठबंधन जीतेगी। कहा कि जो भी दूसरे राज्य से यहां कमाने खाने आए हैं, उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा स्वागत किया है। पर हम लोग अपना हक अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। आज स्थानीय लोग हाशिए पर है। विस्थापित लोग का जमीन ले लिया गया पर मुआवजा और नौकरी नहीं दिया गया। जयराम महतो के उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार की रवैया मजदूर, किसान, युवा, रोजगार विरोधी है। जिस राज्य में एनडीए सरकार नहीं है वहां की सरकार को केंद्र सरकार परेशान करने का काम कर रही है। जिसका नतीजा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी एजेंसियों के तहत फसाया गया।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के सरकार को भी परेशान करने का काम किया जा रहा है। इस कारण यह लोकसभा चुनाव हम लोग सैद्धांतिक लड़ाई के तहत लड़ेंगे। मौके पर बोकरो जिला उपाध्यक्ष धुन्नु हाँसदा, संयुक्त सचिव पानबाबु केवट, युवा नेता भोलु खान, नगर अध्यक्ष दिपक महतो, सचिव अनिल रजवार, उपाध्यक्ष टेकनारायण महतो, बनबीर मिश्रा, महताब खान, हर्ष कुमार, जितेन्द्र नायक, सुरज बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी देवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष गोल्डन सिद्की, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, राजेश सुपन, रणधीर राम, अजय साव, झाकोमयु ढोरी क्षेत्र के सचिव जयनाथ मेहता, राम अवतार सिंह, मोहरी महतो, खेदु लाल, जयप्रकाश महतो, मिथिलेश सिंह, बीएंडके सचिव किशोर कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User