झारखंडियों को अपने अधिकार के लिए लड़नी होगी एक और लड़ाई : बेनीलाल

झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की हुई बैठकबेनीलाल महतो से गिरिडीह लोकसभा चुनाव लड़ने की अपीलबेरमो :  झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक शनिवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत करगली गेट दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मोहम्मद इकरामुद्दीन की अध्यक्षता में हु

Feb 18, 2024 - 07:40
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240218-WA0007.jpg

झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की हुई बैठक
बेनीलाल महतो से गिरिडीह लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील

बेरमो :  झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक शनिवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत करगली गेट दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मोहम्मद इकरामुद्दीन की अध्यक्षता में हुई। संचालन केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष बेनीलाल महतो उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के केंद्रीय महामंत्री बेनीलाल महतो ने कहा कि बेरमो कोयलांचल के विस्थापित वर्षों से सीसीएल और डीवीसी के अधिकारियों से शोषित और छले जा रहे हैं। स्व. बिनोद बिहारी महतो ने शोषण मुक्त झारखंड और झारखंडियों की खुशहाली का सपना देखा था। वह सपना सत्ता में बैठे लोगों ने बिहारी मानसिकता वाले दलों और नेताओं के साथ गठजोड़ कर सरकार बनाकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का काम किया। सत्ता में बैठे झामुमो के लोग सत्ता में बैठकर जल जंगल जमीन लूटा। कोयला लोहा सहित खनिजों को खुले आम लुटवाया जा रहा है। जिसके कारण आज इडी के चंगुल में फंसा है। श्री महतो ने कहा कि कोयला बेरमो में निकल रहा है और डीपू बोकारो में बनाया गया है, जहां गैर झारखंडी मालामाल हो रहे हैं और यहां के बेरोजगार युवक रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। विस्थापितों का जमीन सीसीएल और डीवीसी  अधिग्रहण कर नौकरी मुआवजा देने से आनाकानी कर रैयतों को परेशान किया जा रहा है। इसके लिए झारखंडी और विस्थापितों को एक और जोरदार लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने पूर्व के सीएमडी द्वारा वार्ता में विस्थापितों को एक स्थान का जमीन से दूसरे स्थान का अधिग्रहित जमीन एडजस्ट कर दो एकड़ जमीन पर नौकरी देने पर सहमति हुई थी उसे लागू किया जाए। साथ ही विस्थापितों को परिचय पत्र देने की वर्तमान सीएमडी से मांग की। कहा कि यदि विस्थापितों का अधिकार नहीं मिला तो कोयला उत्पादन ठप कर दिया जाएगा। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद सहोदरी देवी ने कहा कि प्रबंधन की जमीन गैर रही है तो के हाथों कब्जा करवा रही है। इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। झामुमो उलगुलान के केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो, शंभूनाथ महतो, मधु पासवान आदि ने केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो को गिरिडीह लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की अपील करते हुए  प्रत्याशी घोषित किया। इस पर बेनीलाल महतो ने कहा कि इस संबंध में समय पर फैसला लिया जाएगा। आंदोलनकारी कृष्णा थापा, मो. इकरामुद्दीन, पिछरी के पूर्व मुखिया छात्रधारी मिश्रा, जय कुमार टुडू, बिरन लोहार, छोटेलाल गुप्ता, हेमलाल महतो आदि ने विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा देते हुए बंद पिछरी कोलियरी, अंगवाली कोलियरी और डीआर एंड आरडी परियोजना चालू करने की मांग की।
बैठक में कमलेश महतो, गिरधारी महतो, मोहन कुमार गंझू, संतोष गंझू, जगदीश महतो, बद्री प्रसाद महतो, वीरेंद्र चौहान, सोहनलाल मांझी सरजू महतो, गणेश सिंह, द्वारिका महतो, मितलाल महतो, दिनेश सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, लालू गिरी, शिव शंकर महतो, बबलू रवानी, सहदेव मांझी, सेवा गंझु, शंकर ठाकुर, बाबूचंद हेंब्रम, रामकृत महतो, अशोक रविदास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User