टाटा स्टील संचालित विजय टु लौह अयस्क खादान मे झारखण्ड मजदूर ओर मजदूर युनियन के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम

रिपोर्ट : अमित कुमार मंदिलवार बड़ा जामदा (नोवामुंडी) : देश विदेश की नामी गिरामी कंपनी टाटा स्टील के विजय टु लौह अयस्क खादान मे विभिन्न मुद्दे को लेकर आक्रोशित मजदूरों का आर्थिक नाकेबंदी। उत्पादन एवं माल ढुलाई ठंप बड़बिल टाउनशिप से सटे झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र नोवामुंडी प्रखंड अंतगर्त बराईबुर

Dec 25, 2024 - 14:35
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-25-at-7.35.49-PM.jpeg

रिपोर्ट : अमित कुमार मंदिलवार

बड़ा जामदा (नोवामुंडी) : देश विदेश की नामी गिरामी कंपनी टाटा स्टील के विजय टु लौह अयस्क खादान मे विभिन्न मुद्दे को लेकर आक्रोशित मजदूरों का आर्थिक नाकेबंदी। उत्पादन एवं माल ढुलाई ठंप बड़बिल टाउनशिप से सटे झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र नोवामुंडी प्रखंड अंतगर्त बराईबुरू स्थित टाटा स्टील संचालित विजय टू लौह अयस्क खादान मे बीते सोमवार को 5 बजे सूबह से झारखंड मजदूर युनियन के बैनर तले मजदूरों ने आर्थिक नाकेबंदी कर उत्पादन एवं मालढुलाई आदि कार्य अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। आंदोलन मे शामिल मजदूरों ने खादान सुरक्षा गार्ड तथा आवश्यक सेवा एबुलेंस, भोजन, पानी, डीजी का डीजल आदि को बंद से मुक्त रखा। आंदोलन के दौरान टाटा स्टील कंपनी कर्मचारी, अधिकारी, सहित कार्यरत वेंडरो के अधिकारियों, एवं कर्मचारियों को खादान के अंदर जाने नही दिया। आंदोलन स्थल पर किरीबुरू इंस्पेक्टर बंमब़म कुमार, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार आकर स्थिति का जायजा लिया। इस आंदोलन से टाटा स्टील को लाखो रु. का नुकसान हुआ। आपको बता दे कि विजय टू लौह अयस्क खादान मे प्रतिदिन 6 हजार टन लौह अयस्क उत्पादन एवं 4 हजार टन प्रेषण होता आ रहा है इस आंदोलन से एक सभी बंद है। झारखंड मजदूर यूनियन 14 सुत्री माँगो को लेकर आंदोलन पर डटे हुए है। इन माँगो मे मुख्य रूप से एक सौ स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार, वर्षो से कार्यरत स्थानीय मजदूरों को स्थाई करना, कार्यस्थल मे दुघर्टना होने पर मेडिकल सुविधा एवं वेतन भुकतान, मजदूरों के रिटायर्ड या मृत्यु होने पर उचित मुल्य राशि का भुकतान, सभी ठेका मजदूरों को ज्वाईनिंग लेटर ,पाँच साल मे ग्रेच्युटी मिलने आदि अन्य माँगे सामिल है। झारखंड मजदूर युनियन के बराईबुरू इकाई अध्यक्ष दिनबंधू पात्रो ने बताया कि टाटा स्टील प्रबंधन को बीते दो वर्षो से 14 सुत्री माँगो को पुरा करने का आग्रह मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। परंतु कंपनी अधिकारियों द्वारा नजर अंदाज किया जाता रहा ।

इस आंदोलन मे झारखंड मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष आशीष कुदादा, महासचिव राजेंद्र चंपिया, कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहंती, उपाध्यक्ष करनेश जेराई, बराईबुरू इकाई के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रो, उपाध्यक्ष परमेश्वर बुरमा, महासचिव दुलाल चंपिया, सचिव कामेश्वर माँझी, कोशाध्यक्ष कमल बुरमा, सदस्य लखन चंपिया, बागी चंपिया, सुखराम चंपिया, पंकज चंपिया, साधो देवगम आदि सहित दर्जनों सदस्यों सहित सैकड़ो मजदूर प्रर्दशन स्थल पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User