ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया हैं और घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना आज दिनांक 28 मई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे की है। यहाँ रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली

May 28, 2024 - 14:13
Updated: 2 years ago
0 0
467935-train.webp

रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया हैं और घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना आज दिनांक 28 मई 2024 दिन मंगलवार को समय करीब 10:00 बजे की है। यहाँ रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया है कि मृतक की पहचान पुष्पेंद्र सिंह पुत्र राजदेश सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कचनाम थाना डी के रूप में हुई है। घटना से मृतक के पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User