ठेकेदार से रंगदारी मांगने व उत्त्पीडऩ के मामले में तीन पर केस दर्ज

रायबरेली में योगी सरकार की छवि को इस कदर से कथित भाजपा नेता कहलान वाले धूमिल कर रहे हैं।सरकार की आड़ में इस कदर गुंडे फल फूल रहे हैं कि आम लोगों का जीना चलना रहना मुश्किल हो जा रहा है। यहां दबंग के उत्पीड़न से और रंगदारी मांगे जाने के मामले में पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पुलीस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह क

Dec 28, 2024 - 09:15
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241228-WA0004.jpg

रायबरेली में योगी सरकार की छवि को इस कदर से कथित भाजपा नेता कहलान वाले धूमिल कर रहे हैं।सरकार की आड़ में इस कदर गुंडे फल फूल रहे हैं कि आम लोगों का जीना चलना रहना मुश्किल हो जा रहा है। यहां दबंग के उत्पीड़न से और रंगदारी मांगे जाने के मामले में पीड़ित ठेकेदार की शिकायत पुलीस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर ठेकेदार से  रंगदारी मांगने और न देने पर लगातार जानमाल की धमकी देने वाले दबंगों पर भदोखर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दबंग  आरोपी अपनी ऊँची राजनीतिक पहुच का हवाला दे कर पीड़ित ठेकेदार पर  जान माल की धमकी देकर सुलह समझौते का दबाव बनाने में आमादा हैं। दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीड़ित ठेकेदार विकास कुमार पुत्र स्व महादेव निवासी पासापुर थाना भदोखर ने एसपी से अपनी जान माल की सुरक्षा के साथ दबंगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने पंकज सिंह समेत उनके साथियों पर रंगदारी आदि की गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित ठेकेदार का आरोप हैं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पंकज सिंह फिर से  जानमाल की धमकी देना शुरू कर दिया है। ठेकेदार ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग पुलिस से की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User