डीएम व एसपी ने ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और चौराहों के विकास कार्यों के लिए किया निरीक्षण

रायबरेली में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए डीएसपी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और चौराहों के विकास कार्यों के लिए मुंशीगंज सहित विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जून 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पु

Jun 23, 2024 - 07:22
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-22-at-8.32.15-PM.jpeg

रायबरेली में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक को देखते हुए डीएसपी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और चौराहों के विकास कार्यों के लिए मुंशीगंज सहित विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। आपको बता दे कि आज दिनांक 22 जून 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने यातायात को नियंत्रित करने और चौराहा की सुंदरीकरण के लिए शहर के प्रमुख अस्पताल चौराहा आईटीआई चौराहा मुंशीगंज बाईपास और सारस होटल के चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने नगर पालिका के ईओ श्रवण सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि चौराहों को शुव्यवस्थित करते हुए नए चौराहों के निर्माण कार्यों की योजना बनाकर प्रस्तुत की जाए नए चौराहों के निर्माण से जाम की समस्या से राहत मिलेगी साथ ही दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि चौराहों को शुव्यवस्थित करते हुए सुंदरीकरण किया जाए। चौराहों पर साफ सफाई की व्यवस्था रखी जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User