डीएवी ढोरी में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रन फोर फन और रन फोर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन रिपोर्ट : अविनाश कुमार मकोली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के दयानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्पा

Oct 03, 2024 - 07:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-10-03-at-10.13.12-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

मकोली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के दयानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्पार्पण किया गया। केके पांडेय ने साबरमती के संत, सव्य और अहिंग के संदेशक गाँधी जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डाला। तदुपरान्त यूएस सिंह ने 'जय जवान जय किसान' के प्रणेता शास्त्री जी का जीवन वृत पर विस्तृत चचाएँ की।

इस अवसर पर रन फोर फन और रन फोर डीएवी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डीएवी कॉलेन मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली द्वारा निर्देशित उक्त दोनो कार्यक्रम में डीएवी नेशनल स्पोर्टस में भाग लेनेवाले लगभग 150 बच्चों ने रन फोर डीएवी (मैराथन) में तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए नगर भ्रमण किया। वहीं लगभग 850 बच्चों ने 'रन फोर फन' के अन्तर्गत पैदल मार्च करते हुए नगर भ्रमण किया। जिसे विद्यालय के प्राचार्य एस कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रखाना किया और उनकी होसला आफजायी किया। कक्षा अष्टम से दसम तक के सभी बच्चों ने इसमें भाग लिया। सेन्ट्रल कालोनी के सभी नगर वासियों ने तालियाँ बजा-बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। वि‌द्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़ें : रांची : 150 टन के वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, देशभक्ति की भावना भरने तथा खेल के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से चलाया गया यह कार्यक्रम काफी चिताकर्षक रहा। शरबत, नींबू-पानी, फस्ट एड के साथ शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का जत्था प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। वही अभिभावकगण तथा स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग पाकर यह कार्यक्रम पूर्णत: सफल रहा। इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से एसके शर्मा, शिवेन्दु कुमार, एसवी सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी, बीके मोदी, एसके मोदी, राजीव रंजन, राकेश कुमार, अनिल कुमार गोपाल शुक्ला, एसवी नारायण, रोहित सिन्हा, दिनेश साव, बबलू साव, स्मृति सिन्हा, रुचि गुडिया, बीके तिवादी, शिवय कुमार, कुमारी शीतल, सुनील कुमार, साधुचरण शुक्ला, ए धारा, उमा शंकर सिंह, एसके पांडेय, डी दत्ता, अशोक सिंह, बुलू प्रधान, अश्विन पुस्ती इत्यादि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User