डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ

बोेकारो थर्मल, दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के तकनीकी भवन में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डीवीसी के वरीष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की

Sep 18, 2024 - 13:23
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-18-at-5.01.09-PM.jpeg

बोेकारो थर्मल, दामोदर घाटी निगम, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र के तकनीकी भवन में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डीवीसी के वरीष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र को हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस. भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (एफजीडी) एस. एन. प्रसाद, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) बी. जी. होलकर, उपमहाप्रबंधक नरेश मुरास्कर, अबुजर सिवली, अखलेन्दू सिंह, सरफराज शेख, सोमेन मंडल, तिताबुर रहमान, सुशिल कुमार, तारीक सईद, एम के चौधरी, रोहित कुमार, अंजू बोपाई, अनुराग सिन्हा, रवि सिन्हा, शाहिद इकराम, सूरज तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे। इसके बाद समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्लांट मेन गेट के समीप श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना प्रधान ने सभी से अपील की, कि हम सभी को अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना है एवं सप्ताह में 1 (एक) घंटा का श्रमदान देकर सफाई अभियान चलाना है। उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना है एवं गंदगी को हमारे गांव देश से दूर भगाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User