डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य करने के दौरान दो ठेका मजदूर हुए घायल

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल बी प्लांट में कटिंग का काम करवा रही राधा टीएमटी कंपनी के अधीन दो ठेका मजदूर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार वा मुर्गी फार्म निवासी नकुल राम 27 वर्षीय बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट में कटिंग के

Jun 18, 2024 - 12:07
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240618-WA0016.jpg

बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल बी प्लांट में कटिंग का काम करवा रही राधा टीएमटी कंपनी के अधीन दो ठेका मजदूर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी 26 वर्षीय रवि कुमार वा मुर्गी फार्म निवासी नकुल राम 27 वर्षीय बुरी तरह से घायल हो गये। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्लांट में कटिंग के कार्य के दौरान बिजली का केवल जिसमें बिजली प्रवाह हो रही थी चालू थी। चालू केबल काटने के कारण यह दो मजदूर उसके चपेट में आ जाने से बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायल मजदूरों को घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान दोनो घायल मजदूरों को बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया।
बताते चले पिछले दिनों यही राधा टीएमटी कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने आंदोलन किया था। मजदूरों का कहना है की सुरक्षा का कोई भी इंतजाम कंपनी के द्वारा नहीं दिया जाता है। सेफ्टी अधिकारी टरबाइन के अंदर बैठे रहते हैं और मजदूरों को साइट पर राम भरोसे छोड़ देते हैं। सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी है ऐसा लोगो का मानना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User