डुमरी : नक्सली संगठन द्वारा जेसीबी एवं मिक्सर वाहन में आग लगाने की घटना मे संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

27 अगस्त-डुमरी थाना अंतर्गत कल्हाबार में वर्ष 2020 में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज को लेकर नक्सलियों द्वारा लेवी मांगा गया था, परन्तु लेवी नहीं मिलने के कारण नक्सली संगठन द्वारा उस डिग्री कॉलेज में निर्माण कार्य में प्रयोग में लाये जा रहे जेसीबी एवं मिक्सर वाहन में आग लगा दिया था। घटना को लेकर डुमरी था

Aug 27, 2024 - 13:04
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-27-at-6.07.53-PM.jpeg

27 अगस्त-डुमरी थाना अंतर्गत कल्हाबार में वर्ष 2020 में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज को लेकर नक्सलियों द्वारा लेवी मांगा गया था, परन्तु लेवी नहीं मिलने के कारण नक्सली संगठन द्वारा उस डिग्री कॉलेज में निर्माण कार्य में प्रयोग में लाये जा रहे जेसीबी एवं मिक्सर वाहन में आग लगा दिया था। घटना को लेकर डुमरी थाना में कांड संख्या 100/2020 तिथि 26.8.2020 धारा 147/148/149/341/342/ 323/379/ 427/435 भादवि,17 सीएलए एक्ट 10/13 यूएपी एक्ट दर्ज हुआ था। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा था। उसी के आलोक में एसपी गिरिडीह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर निर्देशानुसार एएसपी अभियान सह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 एवं एसडीपीओ डुमरी के नेतृत्व में डुमरी थाना एवं निमियांघाट थाना के द्वारा उक्त घटना में संलिप्त काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त सोनाराम हेम्ब्रम (55 वर्ष) पिता स्व ननकु मांझी ग्राम बन्दखारो थाना निमियाघाट को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। उक्त अभियुक्त ने इस काण्ड में अलावे अन्य घटना में भी संलिप्त होना बताया है। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी है जिसमें डुमरी थाना काण्ड संख्या 100/2020 तिथि 26.8.2020 धारा 147/148/149/341/ 342/323/379/427/435 भादवि व 17 सीएलए एक्ट तथा 10/13 यूएपी एक्ट,निमियाघाट थाना काण्ड संख्या 50/020 दिनांक 19.05.2020 धारा 363/365/34 भादवि एवं 17 सीएलए एक्ट, निमियाघाट थाना काण्ड संख्या 55/31.05.2020 धारा 17 सीएलए एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User