ढाबा संचालक के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाबा संचालक के साथ दबंगों ने खाना खाने के दारु पीने के लिए मना करने व खाने के पैसे मांगने पर मारपीट की है। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी अनुसार बता दें कि आपको बता दें कि 13 मई दिन मंगलवार को एक वीडियो

May 13, 2025 - 14:59
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-13-at-7.20.21-PM.jpeg

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ढाबा संचालक के साथ दबंगों ने खाना खाने के दारु पीने के लिए मना करने व खाने के पैसे मांगने पर मारपीट की है। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी अनुसार बता दें कि आपको बता दें कि 13 मई दिन मंगलवार को एक वीडियो समय करीब 3:00 बजे वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक से मारपीट की जा रही है। जिसकी घटना सीसीटीवी कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जब इस मारपीट के वायरल वीडियो की पड़ताल की गई, तो पता चला कि यहां रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास कनहट मोड पर नरेश ढाबा संचालित है। यहां के संचालक वीरू ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि सोमवार की रात को कुछ लोग उसकी दुकान पर आए और शराब पीने लगे ढाबा संचालक ने कहा कि आप कहीं और शराब पी लीजिए लेकिन वह नहीं माने कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता पुलिस मेरी मुट्ठी में है। जिस पर खाना खाने के बाद जब ढाबा संचालक वीरू ने उनसे पैसे मांगे, तो संचालक के साथ दबंगों द्वारा, कुर्सी उठाकर मारपीट की जाने लगी जिस पर ढाबा संचालक ने भी प्रतिक्रिया दी। मारपीट की घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया ढाबा संचालक ने बताया कि इसकी शिकायत संबंधित थाना हरचंदपुर की पुलिस से की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही वह वापस लौट गई, यही नहीं वीरू ने कहा कि मारपीट करने वालों ने कहा कि जो करना है, कर लो पैसे नहीं देंगे फिलहाल इस संबंध में हरचंदपुर पुलिस की माने तो उनका कहना है कि दोनों पक्षो में समझौता हो चुका है शांति व्यवस्था कायम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User