ढुलू महतो को धनबाद से प्रत्याशी बनाए जाने पर साहू महासभा ने भाजपा के प्रति जताया आभार
बोकारो जिला अंतर्गत हीरक रोड रटारी, दुग्दा पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता के आवास में गुरुवार को अखिल भारतीय साहू महासभा की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बाघमारा विधायक ढुलू महतो को धनबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के प्रति आभार जताया गया। कहा गया कि साहू महासभा भाजपा क
बोकारो जिला अंतर्गत हीरक रोड रटारी, दुग्दा पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता के आवास में गुरुवार को अखिल भारतीय साहू महासभा की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बाघमारा विधायक ढुलू महतो को धनबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के प्रति आभार जताया गया। कहा गया कि साहू महासभा भाजपा के साथ है और धनबाद सीट से विधायक ढुलू महतो को साहू महासभा हर हाल में जीताने का काम करेगी। बैठक में अखिल भारतीय साहू महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनिता गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय साव, बोकारो जिला अध्यक्ष काशी साव, जिला सचिव अजय साव, जिला महासचिव राजकुमार साव, जिला उपाध्यक्ष टिंकू साव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीता देवी, राजन महतो, विजय साव, चेतलाल साहू, महावीर साहू, मोतीलाल साहू, छेदी साव, लखन लाल साव, ललित साव, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)