तहसील परिसर में खड़ी कार में अचानक बनी आग का गोला, मची अफरा तफरी

रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सदर तहसील मेंखड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जिससे पूरे तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम दी गई। टीम किसी तरह से समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।कोत

Mar 05, 2025 - 14:01
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250305-WA0022.jpg

रायबरेली कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सदर तहसील में
खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। जिससे पूरे तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम दी गई। टीम किसी तरह से समय रहते आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

कोतवाली नगर के सदर तहसील परिसर में बुधवार को समय करीब 1:00 बजे धूप में खड़ी एक कार में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, जिसकी वजह से पूरे तहसील परिसर में अपरा तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया नहीं तो अगर कार में धमाका होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। लेकिन इस पूरी घटना के दौरान ना तो आग लगने का कारण पता चल पाया है और ना ही कार मालिक कोई सामने आया हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि, आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User