तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर सदर तहसील प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण
रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शख्ती के बाद अधिकारियों को जगाया गया है। जिसको लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही देखने को मिली है। यहां तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को सदर तहसील के अधिकारियों का कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया है और सत्य चेताव
रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शख्ती के बाद अधिकारियों को जगाया गया है। जिसको लेकर भूमाफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही देखने को मिली है। यहां तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को सदर तहसील के अधिकारियों का कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया है और सत्य चेतावनी दी है। आपको बता दे कि आज दिनांक 15 जून 2024 दिन शनिवार को रायबरेली जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के थाना हरचंदपुर के सरावा गांव में तालाब की जमीन पर यहां के रहने वाले दुर्गेश पुत्र कन्हैयालाल ने लगभग डेढ़ बीघा तालाब की जमीन पर बाउंड्री वॉल कर अवैध रूप से निर्माण कर लिया था। जिसको लेकर शिकायत मिलने पर पहुंची सदर तहसील की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जेसीबी से अतिक्रमण को हटवा दिया है और अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। कहा अगर दोबारा से कब्जा किया गया तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी, जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से भू माफिया में हड़कंप मच गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)