तिलक चढ़ाने के दौरान लड़का हुआ अचानक बेहोश, मचा हड़कंप

रायबरेली में तिलक चढ़ाते समय लड़के को पड़ा मिर्गी का दौरा मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़का हुआ बेहोश लड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार, मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल सहाय के पुरवा गांव का है। जहां डलमऊ थाना क्षेत्र के रजऊ के  पुरवा गांव रहने वाले देशराज ने अपनी बेटी श्वेता की शादी ह

Jul 06, 2024 - 13:03
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240706-WA0029.jpg

रायबरेली में तिलक चढ़ाते समय लड़के को पड़ा मिर्गी का दौरा मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़का हुआ बेहोश लड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार, मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाल सहाय के पुरवा गांव का है। जहां डलमऊ थाना क्षेत्र के रजऊ के  पुरवा गांव रहने वाले देशराज ने अपनी बेटी श्वेता की शादी होरीलाल पुत्र श्रीकांत लोधी निवासी लाल सहाय का पुरवा थाना गुरबक्श गंज के साथ तय की थी के होने के बाद व्यवहार बरीक्षा कार्यक्रम संपन्न हो गया था और तिलक की तारीख तय हो गई थी। लड़की के पिता देशराज अपने रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने के लिए लड़के के गांव पहुंचे थे तभी तिलक चढ़ाते समय दूल्हा बने युवक होरी लाल को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया घोड़ा पड़ गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा दूल्हे के बेहोश होते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। इसके बाद लड़की पक्ष में शादी से इनकार कर दिया। शादी के इनकार करते ही तिलक में चढ़ाये गये दहेज के पैसे और मोटरसाइकिल के लिए दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। हालांकि लड़की पक्ष को लोगों ने बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User