तीन दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

रायबरेली में लगातार शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। तीन दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का थाना क्षेत्र के ही एक नाले में शव मिला है। जिसको लेकर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दिया गया है।घटना आज दिनांक 2 अक

Oct 02, 2024 - 15:03
Updated: 2 years ago
0 0
NNB-News.webp

रायबरेली में लगातार शव मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। तीन दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का थाना क्षेत्र के ही एक नाले में शव मिला है। जिसको लेकर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दिया गया है।घटना आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को समय करीब 4:00 बजे के आसपास की है। यहां रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में बीते तीन दिनों से लापता एक बुजुर्ग महिला शिवकांति पत्नी महादेव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिलने से हड़कम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हरचंदपुर थाने की पुलिस टीम ने नाले से शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है। थाना अध्यक्ष बबीता पटेल ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा घटना की पूरी जांच पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User