तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

महराजगंज( रायबरेली ) : पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला

Dec 02, 2024 - 11:48
Updated: 2 years ago
0 0
638542478825525265-5.jpg

महराजगंज( रायबरेली ) : पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के चंदापुर गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पुरासी गांव निवासी रिंकू (17) पुत्र राम बहादुर व शुभम(18) पुत्र संतोष को सिर पर गंभीर चोटे आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। वही कार सवार मौके पर से फरार हो गया। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User