तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक को अमृत घोषित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अ

Mar 14, 2024 - 11:27
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-3.27.11-PM.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने युवक को अमृत घोषित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया। आपको बता दे कि आज दिनांक 14 मार्च 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगंज गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक राजेंद्र कुमार पुत्र शिव बालक उमर 23 वर्ष निवासी लोधवारी थाना डीह की मौके पर मौत हो गई। घटना से पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने युवक को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और पिकअप चालक की तलाश जारी कर दिया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User