दबंगों द्वारा किसान को मारी गई गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पछुवाबारा गांव में दबंगों ने एक किसान को गोली मार दी। घटना उसे समय की है जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत की ओर जा रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है और भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के

May 07, 2025 - 14:43
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-05-07-at-7.04.19-PM.jpeg

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पछुवाबारा गांव में दबंगों ने एक किसान को गोली मार दी। घटना उसे समय की है जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत की ओर जा रहा था। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है और भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पछुवा बारा गांव के रहने वाले किसान रतिपाल उम्र 58 वर्ष मंदिर से पूजा-अर्चना कर खेत जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दबंग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर पुजारी से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने पुजारी पर गोली चला दी, जो उनके शरीर में लगी। गोली लगने से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर एस के सिंह के अनुसार किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। दिनदहाड़े एक धार्मिक स्थल पर पुजारी को गोली मारना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User