दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में थाने से नहीं हुई सुनवाई, एसपी से की शिकायत

रायबरेली में दबंगों द्वारा पीड़ितों के साथ की गई मारपीट के मामले में थाने से सुनवाई न होने पर दी गई जान से मारने की धमकी को लेकर पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के पुलिस

Dec 30, 2024 - 13:49
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-30-at-6.03.22-PM.jpeg

रायबरेली में दबंगों द्वारा पीड़ितों के साथ की गई मारपीट के मामले में थाने से सुनवाई न होने पर दी गई जान से मारने की धमकी को लेकर पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई है। आपको बता दे कि आज दिनांक 30 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को समय करीब 12:00 बजे रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए रीता पत्नी अजय कुमार निवासी नारायण पुर बन्ना ने बताया कि उनके घर पर घुसकर गांव के ही दबंग विपक्षियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जमकर लाठी डंडों से मारा पीटा है। इस मारपीट की घटना में तीन लोगों को गंभीर रूप से छोटे आई थी। पीड़ितों ने इलाज के बाद आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र देते हुए बताया कि थाने में शिकायत के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दबंगों द्वारा दी जा रही है। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन थाने की पुलिस ने गंभीर मामले पर भी कोई सुनवाई नहीं की वीरता ने सपा को दिए गए शिकायती पत्र में मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User