दरोगा मनोज यादव ने 24 घंटे में गुमशुदा बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या रायबरेली कोतवाली सलोन क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक ने 24 घंटे के अंदर में एक बालक को दस्तयात पर उसके परिजनों को सकुशल सपोर्ट किया है। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। यहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 9 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज 24 घंटे के भीतर सु

May 05, 2025 - 15:52
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-2.jpg

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्या

रायबरेली कोतवाली सलोन क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक ने 24 घंटे के अंदर में एक बालक को दस्तयात पर उसके परिजनों को सकुशल सपोर्ट किया है। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। यहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक 9 वर्षीय गुमशुदा बालक को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित लाकर कर परिजनों को सौंप दिया गया। यह सफलता थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व उनके उप निरीक्षक तथा पुलिस टीम की सूझ-बूझ और मेहनत का नतीजा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बता दें कि 4 मई 2025 दिन रविवार को अम्बिकेश साहू (पिता- बाबू लाल साहू), निवासी विकास नगर, मानिकपुर रोड, थाना सलोन ने पुलिस में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका 9 वर्षीय पुत्र घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार द्वारा खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला, तो थाना सलोन पुलिस से सहायता मांगी गई। प्रार्थना पत्र मिलते ही थाना सलोन पुलिस ने तुरंत मामले की संवेदनशीलता को समझते हुये गुमसुदगी दर्ज की। इसके बाद उप निरीक्षक मनोज यादव द्वारा टीम से साथ गुमशुदा बच्चे की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने स्थानीय निवासियों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर गहन छानबीन की। पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और सामुदायिक सहयोग से गुमशुदा बच्चे को थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह कार्य पुलिस की कुशल योजना और प्रभावी निष्पादन का उदाहरण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User