दरोगा से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले अभियुक्तों के ढाबे पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई

रायबरेली में बीते दिनों जिले के बछरावां थाने में तैनात दरोगा जितेश सिंह हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए वहां पहुंचे इसको लेकर दबंग ढाबा संचालकों में दरोगा के साथ मारपीट किया और जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाया, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू

Jun 28, 2025 - 05:07
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-27-at-11.06.49-PM.jpeg

रायबरेली में बीते दिनों जिले के बछरावां थाने में तैनात दरोगा जितेश सिंह हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए वहां पहुंचे इसको लेकर दबंग ढाबा संचालकों में दरोगा के साथ मारपीट किया और जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाया, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की और मारपीट करने वाले ढाबा संचालक पर गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने बुलडोज़र से ढाबा गिरा दिया है। दबंग ढाबा मालिक ने अपने साथियों के साथ दरोगा को लात घूसों से पीटा था। प्रशासन का. कहना है कि ढाबा चक मार्ग पर बना था इसलिए गिराया गया। मामला बछरावाँ थाना इलाके का है। यहाँ बीती 17 तारीख़ को बछरावा थाने में तैनात दरोगा सादी वर्दी में निजी वाहन से चुरुआ चौकी जा रहे थे। उसी दौरान नीम टीकर के पास स्थित बाबा ढाबा के पास एक ट्रक पटरी से बाहर रोड रोक कर खड़ा था। उस ट्रक के चलते दुर्घटना की संभावना को देखते हुए दरोगा जितेंद्र ने ढाबा मालिक मोहित से उसे हटवाने को कहा। दबंग ढाबा मालिक ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर दरोगा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। दरोगा किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे और बाद में फ़ोर्स के साथ पहुंचे तो वह सभी फरार हो चुके थे। पुलिस ने बाद में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश अभी जारी है। इस महाराजगंज तहसील प्रशासन की जांच में सामने आया कि ढाबा चक मार्ग पर बना है। आज महाराज तहसील के उप जिलाधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में ढाबे को जमींदोज़ कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User