दशहरे तक शुरू होगा डबल डेकर बस का ट्रायल, AICTSL ने शुरू की तैयारी

इंदौर की सड़कों पर जल्द ही आपको विदेश में होने का एहसास होगा। दरअसल, यहां पर डबल डेकर बसें चलती दिखेंगी, जिसके जरिये इंदौरान दर्शन किया जा सकेगा। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) इंदौर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए डबल डेकर बस का संचालन शुरू करने जा रही है।हालांकि, इंदौ

Sep 24, 2024 - 08:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-24-at-2.02.28-PM.jpeg

इंदौर की सड़कों पर जल्द ही आपको विदेश में होने का एहसास होगा। दरअसल, यहां पर डबल डेकर बसें चलती दिखेंगी, जिसके जरिये इंदौरान दर्शन किया जा सकेगा। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) इंदौर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए डबल डेकर बस का संचालन शुरू करने जा रही है।हालांकि, इंदौर की सड़कें डबल-डेकर बस के लिए कितनी सुगम हैं, यह तो ट्रायल के बाद ही पता चलेगा। मगर, एआईसीटीएसएल संभवत: दशहरे से इसका ट्रायल शुरू कर देगी। अगस्त में एआईसीटीएसएल की बोर्ड बैठक में तय किया गया था कि इंदौर में डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी।

टीम कर चुकी है मुंबई का दौरा

इसके बाद एक दल मुंबई जाकर डबल डेकर बस, सड़कों आदि का निरीक्षण भी करके आया था। शुरुआत में बतौर ट्रायल एक डबल डेकर बस 10 अक्टूबर तक इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद सबसे पहले इंदौर दर्शन के लिए रूट तैयार किया जाएगा।

इस रूट पर चलाने की है तैयारी

इसमें बिलावली तालाब, राजवाड़ा, लालबाग, खजराना गणेश, पितृ पर्वत आदि स्थलों के दर्शन के लिए एक रूट बनाया जाएगा। इसी रूट पर डबल डेकर बस का 30 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सब कुछ ठीक होने पर इंदौर दर्शन बस का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

एआईसीटीएसएल की ओर से बताया कि सब कुछ ठीक होने पर सिटी बस के रूट पर भी डबल-डेकर बस के लिहाज से ट्रायल किया जाएगा।एक साथ 60 यात्री बैठ सकेंगे

यह डबल डेकर बस ईवी होगी। यानी इसके चलने से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस एयर कंडीशंड बस में 60 सीटें होंगी। आरामदायक सीट के साथ ही बस का उपरी हिस्सा ग्लास का होगा, जिससे सभी दूर देखा जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User