दहेज मुक्त झारखण्ड सेवा संघ के पलामू जिला अध्यक्ष दहेज मुक्त विवाह कर समाज के लिए मिशाल कायम किए संघ के द्वारा किए गए सम्मानित

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के लोहरसी गाँव के निवासी दहेज मुक्त सेवा संघ झारखण्ड के पलामू जिला अध्यक्ष दिनेश मेहता ने एक अपने जिले में दहेज मुक्त विवाह करके समाज के लिए एक मिशाल कायम किया। संघ के द्वारा वर दिनेश मेहता और वधु शिवांजली कुमारी को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और सहयोग राशि देकर सम्मानित किया गया।

Nov 21, 2024 - 15:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-11-21-at-7.06.05-PM.jpeg

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के लोहरसी गाँव के निवासी दहेज मुक्त सेवा संघ झारखण्ड के पलामू जिला अध्यक्ष दिनेश मेहता ने एक अपने जिले में दहेज मुक्त विवाह करके समाज के लिए एक मिशाल कायम किया। संघ के द्वारा वर दिनेश मेहता और वधु शिवांजली कुमारी को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और सहयोग राशि देकर सम्मानित किया गया। संघ के जिला मंत्री रामस्वरूप महतो ने कहा की यह समाज के लिए अच्छा संदेश है और उन्होंने यह भी कहा की संघ के द्वारा लगभग 50 जोड़े विवाह हो चुका है और संघ के हजारीबाग जिला अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने कहा की यह संस्था झारखंड के साथ साथ पूरे भारतवर्ष में जागरूकता कार्यक्रम कर रही है संस्था दहेज मुक्त शादी करने के लिए प्रेरित कर रही है आप सभी जब कभी भी अपने बच्चों को शादी करें, तो खुशी महसूस होगी और बेटा और बेटी में अंतर नहीं माना जायेगा और लोग बेटियों के पैदा होने पर अपमान महसूस नहीं करेंगे। मौके पर अमरदीप कुमार, रामस्वरूप महतो, दानवीर कुमार, अरुण राम, दिनेश मेहता, विनय मेहता, सुनील मेहता, पप्पू मेहता कविता देवी, बिंदु देवी उपेंद्र गोस्वामी, मदन गोस्वामी समेत दर्जनों लोग शामिल थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User