दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन

रिपोर्ट : गुलाब सिंह ग्रेटर नोएडा : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर दिए गये अपने इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव पर की गई। अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ डॉक्टर शशि यादवजिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व म सूरजपुर स्थित जिला कल

Apr 10, 2025 - 08:26
Updated: 1 year ago
0 0
up-1.jpg

रिपोर्ट : गुलाब सिंह

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर दिए गये अपने इंटरव्यू में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव पर की गई। अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ डॉक्टर शशि यादवजिला अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व म सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंप उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर दिल्ली की मुख्यमंत्रीकी अशोभनीय टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता का उदहारण है। उनकी इस टिप्पणी से करोड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। इस मौके पर समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि इस तरह कि टिप्पणी कर दिल्ली की मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कि जनता का अपमान कर रही है। भाजपा और आरएसएस मानसिकता हमेशा पीडए वर्ग का अपमान करने की रही है। इस तरह की मानसिकता वाले व्यक्ति का दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष महिला सभा गौरा जाटव , सुनीता यादव,अंजली श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष रुखसार बेगम महिलासभा, संजीदा बेगम, सुषमा सिंह मीणा, अर्चना श्रीवास्तव, मुकेशश्री यादव, पूर्व जिलाअध्यक्ष वीर सिंह यादव, राजकुमार भाटी, टीटू यादव, नवीन भाटी, कुलदीप भाटी, मोहित यादव, हुकुम सिंह भारती, नवीन भाटी, पिंटू यादव, अनिल पाल, प्रदीप भाटी, महेश चेयरमैन, सुदेस भाटी, एडवोकेट दिनेश अवाना, भरत सिंह, नितिन आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User