दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली के कलेक्ट परिसर में विभिन्न संगठनों ने दिल्ली की सड़कों पर किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर हो रहे अत्याचार को लेकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसानों और मजलूमों के नेता विजय विद्रोही के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम क

Feb 23, 2024 - 11:33
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240223-WA0019.jpg

रायबरेली के कलेक्ट परिसर में विभिन्न संगठनों ने दिल्ली की सड़कों पर किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन पर हो रहे अत्याचार को लेकर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसानों और मजलूमों के नेता विजय विद्रोही के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है। आपको बता दे कि आज दिनांक 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न संगठनों धरना प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि दिल्ली की सड़कों पर धरना दे रहे किसानों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए और गृहमंत्री इस्तीफा दे। जिस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है। सीमाओं पर किले गढ़ दिए गए हैं। आंसू गैस के गले धागे जा रहे हैं, युद्ध जैसा मंजर हो गया है। लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं पर संज्ञान नहीं ले रही है। इसलिए जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सोपा गया है और कार्यवाही की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User