दिवंगत दीपेंद्र के अंतिम यात्रा में शामिल हुए महाप्रबंधक सहित आजाद सिपाही के प्रतिनिधि

रिपोर्ट : अविनाश कुमार बोकारो से आजाद सिपाही के प्रतिनिधि रहे दिवंगत दीपेंद्र प्रभंजन के अंतिम यात्रा में आजाद सिपाही संस्थान की ओर से महाप्रबंधक पशुपति नाथ सिंह, प्रबंधक नामधारी प्रसाद, बेरमो कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख विजय कुमार सिंह, फुसरो के प्रतिनिधि संदीप सिंह, नावाडीह के प्रतिनिधि नंदकिशोर मह

Jan 07, 2025 - 13:15
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-07-at-6.24.22-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बोकारो से आजाद सिपाही के प्रतिनिधि रहे दिवंगत दीपेंद्र प्रभंजन के अंतिम यात्रा में आजाद सिपाही संस्थान की ओर से महाप्रबंधक पशुपति नाथ सिंह, प्रबंधक नामधारी प्रसाद, बेरमो कार्यालय के ब्यूरो प्रमुख विजय कुमार सिंह, फुसरो के प्रतिनिधि संदीप सिंह, नावाडीह के प्रतिनिधि नंदकिशोर महतो शामिल हुए। नवाडीह के पैतृक गांव में दिवंगत दीपेंद्र के पार्थिव शरीर को मिट्टी में दफन किया गया। इसके पूर्व महाप्रबंधक पशुपति नाथ सिंह, प्रबंधक नामधारी प्रसाद और बेरमो कार्यालय प्रमुख विजय कुमार सिंह ने संस्थान की ओर से श्रद्धासुमन के फूल अर्पित किए। वही मिट्टी डालने के बाद सभी ने दिवंगत दीपेंद्र के पुत्र को ढाँढस बंधाने का कार्य किया। तत्पश्चात आजाद सिपाही के सभी प्रतिनिधि उनके पैतृक घर पर पहुंचे। यहां दिवंगत दीपेंद्र के पिता, पत्नी और पुत्री से मुलाक़ात करके संवेदना व्यक्त करते हुए धर्य और साहस से काम लेने की बात कही। महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि महाविपदा की इस घड़ी में पूरा आजाद सिपाही परिवार आपके साथ हैँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User