दिव्या पाहुजा मर्डर केस: हरियाणा में फिर सामने आया दिव्या पाहुजा जैसा मर्डर केस, ACP के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका
दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (Assistant Commissioner of Police) के 26 वर्षीय बेटे की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। इससे जहां ACP का परिवार सकते में है, तो वहीं दिल्ली पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। हत्या के बाद ACP के बेटे का शव दूर कहीं पर फेंका गया है। जान गंवाने वाले की पहच
दिल्ली पुलिस में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (Assistant Commissioner of Police) के 26 वर्षीय बेटे की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। इससे जहां ACP का परिवार सकते में है, तो वहीं दिल्ली पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। हत्या के बाद ACP के बेटे का शव दूर कहीं पर फेंका गया है। जान गंवाने वाले की पहचान लक्ष्य चौहान (26) के रूप में हुई है। इससे पहले इससे मिलता जुलता मामला गुरुग्राम में 2 जनवरी को सामने आया था, जिसमें पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या गुरुग्राम के होटल में की गई फिर उसका शव भी दूर फेंका गया था, जो बड़ी मुश्किलों के बाद बरामद हुआ।
अब दोस्तों के साथ शादी में गए ACP के बेटे लक्ष्य चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर दिल्ली से दूर हरियाणा में कहीं नहर में उसका शव फेंक दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
23 जनवरी को अंतिम बार देखा गया था लक्ष्य
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, लक्ष्य चौहान एक शादी में शामिल होने के लिए 23 जनवरी को रोहतक (हरियाणा) गया था, लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटा। दिल्ली पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उसने ही खुलासा किया कि लक्ष्य चौहान की हत्या कर उसका शव कहीं पर फेंक दिया गया है।
रोहतक भेजी जाएंगी पुलिस टीमें
इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारी की मानें तो लक्ष्य के साथ उसके दोस्त भी थे और हत्या के बाद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। लक्ष्य के पिता दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ में एसीपी के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि जांच की कड़ी में पुलिस टीमें रोहतक भेजी जाएंगी। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस हत्या का संबंध शादी समारोह के दौरान हुई किसी घटना से हो सकता है। उधर, दिल्ली पुलिस को लक्ष्य चौहान के शव की तलाश है। लक्ष्य का शव 23 जनवरी के बाद से अभी तक नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसको छोड़ा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)