दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की मासिक पत्रिका "ज्ञप्ति" का जुलाई 2024 अंक का विमोचन

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की मासिक पत्रिका "ज्ञप्ति" की जुलाई 2024 अंक का रांची के डीआईजी श्री अनूप बिरथरे, आई पी एस के द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कही कि चार्टर्ड एकाउंटेंसी एक नॉलेज बेस प्रोफेशन है और र

Jul 13, 2024 - 06:46
Updated: 2 years ago
0 0
anup.jpg

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा की मासिक पत्रिका "ज्ञप्ति" की जुलाई 2024 अंक का रांची के डीआईजी श्री अनूप बिरथरे, आई पी एस के द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कही कि चार्टर्ड एकाउंटेंसी एक नॉलेज बेस प्रोफेशन है और रांची शाखा के यह प्रयास है कि इस मासिक पत्रिका में प्रोफेशनल से जुड़े हर तरह जानकारी जो एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है दिया जाय।

रांची शाखा के न्यूज़ लेटर कमिटी के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे, आई पी एस को इसके पत्रिका के बारे में बताते हुए कहा कि रांची शाखा हर माह इस पत्रिका को प्रकाशित करती है और इसमें दिए गए जानकारियों के लिए रांची शाखा के न्यूज़लेटर कमिटी के सदस्य सीए अंकित राजगरिया, सीए स्नेहा नारसरिया और सीए सृस्टि शाह पूरी मेहनत के द्वारा इसको तैयार करते हैं, ताकि इसके अध्ययन से हम चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को अपने प्रोफेशन से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके, साथ ही इसमें रांची शाखा के द्वारा आयोजित गत महीने के सारे प्रोग्राम का फोटोग्राफ्स सहित विस्तृत विवरण दिया रहता है और आने वाले महीने के मुख्य कार्यक्रमों का विस्तार से जानकारी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मासिक पत्रिका का उदेश्य सीए प्रोफेशनलों को सीए प्रोफेशन और देश से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है । उन्होंने बताया कि यह मासिक पत्रिका रांची और आस पास के लगभग 1200 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को हर महीने भेजा जाता है, साथ ही पुरे देश के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को इंस्टिट्यूट के विभिन्न शाखाओं के माध्यम से भी इ-पत्रिका के रूप में भेजा जाता है।

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती, पूर्व अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ और सीए स्नेहा नारसरिया भी उपस्थित थे। उन्होंने इस मासिक पत्रिका का जुलाई - 2024 अंक का डीआईजी अनूप बिरथरे, आई पी एस द्वारा विमोचन किये जाने को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User