दुग्दा गोलाइ के होटल संचालक सहदेव दास की सड़क दुर्घटना में मौत

रिपोर्ट : आनंद गिरि दुग्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुग्दा गोलाइ मोड़ स्थित बंगाली होटल के संचालक 57 वर्षीय सहदेव दास की अछैबर टेंट हाउस के सामने सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव दास सोमवार की रात 10 बजे के करीब‌ अपना होटल बंद करके होंडा शाइन मोटर बाइक संख्या

Feb 18, 2025 - 14:11
Updated: 1 year ago
0 0
638542478825525265-1.jpg

रिपोर्ट : आनंद गिरि

दुग्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुग्दा गोलाइ मोड़ स्थित बंगाली होटल के संचालक 57 वर्षीय सहदेव दास की अछैबर टेंट हाउस के सामने सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सहदेव दास सोमवार की रात 10 बजे के करीब‌ अपना होटल बंद करके होंडा शाइन मोटर बाइक संख्या जेएच जीरो नाइन ए डब्लू सताइस तीस से घर की ओर जा रहा था, जो महज 100 मीटर की दूरी में ही यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही दुग्दा पुलिस ने तुरंत जख्मी सहदेव दास को डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को रात्रि में डीवीसी अस्पताल के मर्चरी रूम में रखवा दिया गया था। जिसे सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह दुर्घटना कैसे घटी दुग्दा पुलिस इसकी।जांच पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User