दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बाघिन शावक को प्राणी उद्यान गोरखपुर लाया गया

दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज में रेलवे लाइन के किनारे एक सावन के छोटी अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राणी विज्ञान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सकों की टीम ने रेस्क्यू कर इलाज प्रारंभ कर दिया उ

May 14, 2024 - 06:11
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-13-at-10.52.48-PM.jpeg

दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज में रेलवे लाइन के किनारे एक सावन के छोटी अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राणी विज्ञान के निदेशक विकास यादव ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव के निर्देश पर वन विभाग एवं पशु चिकित्सकों की टीम ने रेस्क्यू कर इलाज प्रारंभ कर दिया उक्त रेस्क्यू 10 मई को किया गया था। 2 दिन तक उसका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया, परंतु संतोषजनक परिणाम न आने पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा उसे प्राणी उद्यान गोरखपुर भेजे जाने की सलाह दी गई। जिसके क्रम में संजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव ने उसे प्राणी उद्यान गोरखपुर भेजे जाने को निर्देशित किया।

प्राणी उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश प्रताप सिंह ने बताया आज प्रातः 5:00 बजे के आसपास दुधवा की टीम डॉ0 दीपक के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गये शावक को प्राणी उद्यान गोरखपुर में पहुंचा दिया गया। डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया उक्त मादा शावक की उम्र लगभग 10 माह है और उसके पिछले पैरों में एवं गर्दन पर चोट है, उसको ठीक से खड़ा होने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में उसे पशु चिकित्सालय के वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति सामान्य है उम्मीद है की बहुत जल्द व स्वस्थ हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User