देश के कोने कोने से सात वें रीमाकान कांफ्रेंस में पहुंचे डॉक्टर्स

रायबरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सातवें रीमाकान कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत के कोने कोने से आए डॉक्टरों ने अपने-अपने तजुर्बे को कॉन्फ्रेंस में साझा किया। आपको बता दे कि आज दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को समय करीब 2:00 रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित

Feb 17, 2024 - 11:32
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240217-WA0019.jpg

रायबरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सातवें रीमाकान कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारत के कोने कोने से आए डॉक्टरों ने अपने-अपने तजुर्बे को कॉन्फ्रेंस में साझा किया। आपको बता दे कि आज दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को समय करीब 2:00 रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित डिडौली ग्राम के एक निजी होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा सातवें रीमाकान कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने कांफ्रेंस के दौरान तरह-तरह की हो रही बीमारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किया। लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों में मधुमेह गैस्टिक माइग्रेन सहित अन्य गंभीर बीमारियों को लेकर श्रेष्ठ डॉक्टरों द्वारा दी गई। जिले के वरिष्ठ डॉक्टर मनीष सिंह चौहान व डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि देश भर के कोने-कोने से आए डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों को लेकर जानकारियां दी गई। वहीं विभिन्न नामी गिरामी कंपनियों के दवाओं के स्टाल भी लगाए गए थे। डॉक्टर ने बताया कि यह है सातवां रीमाकान 2024 मनाया जा रहा है।जो हर वर्ष मनाया जाता है। डॉ मनीष सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम इंडियन मेडिकल संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न बीमारियों के डॉक्टर आकर अपनी तजुर्बे को साझा करते हैं, जिससे सबको जानकारियां उपलब्ध होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User