दो दिनो से लगातार हो रही वर्षा के कारण तेनुघाट डैम का छः रेडियल खोला गया

प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों को किया सतर्क रिपोर्ट : अविनाश कुमार पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से डैम का छह रेडियल गेट खोला गया । पूर्वानुमान के कारण पूर्व से ही तीन रेडियल खोला हुआ था । परंतु दो दिन में भारी बारिश हुई जिसके क

Sep 16, 2024 - 11:56
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-16-at-2.37.42-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से डैम का छह रेडियल गेट खोला गया । पूर्वानुमान के कारण पूर्व से ही तीन रेडियल खोला हुआ था । परंतु दो दिन में भारी बारिश हुई जिसके कारण विभाग ने तीन रेडियल गेट और खोलने का निर्णय लिया और रविवार की सुबह तीन रेडियल गेट खोल दिया । जिससे दामोदर नदी में लगभग बारह हजार क्यूसेक प्रति सेकंड पानी तेनुघाट डैम से छोड़ा जा रहा है । दामोदर नदी में पानी का स्तर में बढ़ने का अनुमान है नदी से सटे ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया गया है । कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट ने रंजीत कुजूर ने बताया कि लगातार इसी तरह बारिश होता रहा तो डैम का और भी रेडियल गेट खोलने का निर्देश दिया जायेगा । वर्तमान 848.10 फीट पानी डैम में स्टोरेज है । जबकि 855 फीट से अधिक स्टोरेज करने की छमता डैम के पास है परंतु अधिकारियों ने बताया की ऐतिहातन तौर पर गेट खोला गया है। जिससे की तेनुघाट डैम की स्थिति सामान्य बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User