दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है

रायबरेली : थाना भदोखर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हैगौरतलब है कि थाना भदोखर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टेकरी चक में जमीनी विवाद को लेकर मौके

Aug 25, 2024 - 06:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240825-WA0026.jpg

रायबरेली : थाना भदोखर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है

गौरतलब है कि थाना भदोखर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टेकरी चक में जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पुलिस गई थी। मिट्टी गिरने को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों की पहचान करके गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रामनिवास निवासी पुरे रघुराज मजरे सराय दामू थाना भदोखर, उदय प्रताप, गिरजा शंकर, रामकरण, राम प्रकाश, रविंद्र कुमार, राजेंद्र, सत्यनारायण निवासी टेकरी चक थाना भदोखर और संगम, प्रमोद व पंकज कुमार निवासी रुस्तमपुर थाना मिल एरिया को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User