धनबाद अंचल बना बैंक ऑफ इंडिया झारखंड स्टेट यूनिट जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडलदो दिवसीय बैंक ऑफ़ इण्डिया अधिकारी संघठन झारखण्ड राज्य इकाई के तत्वाधान में इंटर जोनल क्रिकेट का आयोजन जे. के. इंटरनेशनल मैदान रांची में हुआ जिसमें झारखण्ड राज्य के पांचों अंचल  बोकारो, रांची, धनबाद, हज़ारीबाग़ और जमशेदपुर ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन हर साल की भांति किया। इंटर जो

Feb 25, 2025 - 08:56
Updated: 1 year ago
0 0
IMG-20250225-WA0012-scaled.jpg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

दो दिवसीय बैंक ऑफ़ इण्डिया अधिकारी संघठन झारखण्ड राज्य इकाई के तत्वाधान में इंटर जोनल क्रिकेट का आयोजन जे. के. इंटरनेशनल मैदान रांची में हुआ जिसमें झारखण्ड राज्य के पांचों अंचल  बोकारो, रांची, धनबाद, हज़ारीबाग़ और जमशेदपुर ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन हर साल की भांति किया। इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर धनबाद अंचल एवं द्वितीय स्थान पर हजारीबाग अंचल पर रही । धनबाद अंचल की टीम से सुनील राउत ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएलबीसी उप महाप्रबंधक गोपाला जी, आंचलिक प्रबंधक रांची अंचल संजीव कुमार सिंह, उपमहाप्रबंधक दीपशंकर सहायक महाप्रबंधक रविनंदन भूपेंद्र नारायण, अनवर मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश उराव महासचिव और अमित कुमार, अध्यक्ष ने किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार, उपमहासचिव मनीष नारायण, उपाध्यक्ष बेंजामिन मुर्मू, सहायक कोषाध्यक्ष श्री वरुण कुमार, सहायक महासचिव हरीश सिंह, अमर कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य मो. अली हसन, प्रशांत,सुनील राउत, संदीप कुमार, मनीष बर्नवाल, दिलीप कुमार, रोहित सिंह, और सभी अंचल के अधिकारियों और अन्य अधिकारी साथियों ने अपनी भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User