धनबाद के की.भी. आउटसोर्सिंग में वर्चस्व और रंगदारी नही चलने देंगे : एसएसपी

पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालिचक में कोयला डम्प में डीवो को लेकर शनिवार को दो पक्षों में हुई गोलीबाज़ी , बमबाज़ी के साथ खूनी जंग में रविवार को पुटकी थाना में तीन पक्षीय केस दर्ज किया गया। घटना स्थल पर धनबाद के एसएसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीओ, सीओ ने संयुक्त जायजा लिया । पहला pax प्रमोद सिंह 11 व अ

Feb 25, 2024 - 16:15
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0028.jpg

पुटकी : पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालिचक में कोयला डम्प में डीवो को लेकर शनिवार को दो पक्षों में हुई गोलीबाज़ी , बमबाज़ी के साथ खूनी जंग में रविवार को पुटकी थाना में तीन पक्षीय केस दर्ज किया गया। घटना स्थल पर धनबाद के एसएसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीओ, सीओ ने संयुक्त जायजा लिया ।
पहला pax प्रमोद सिंह 11 व अन्य ,
दूसरा pax मुकेश कुमार पासवान 7 व अन्य, तीसरा pax - 35 w अन्य अज्ञात
प्रमोद सिंह अपने आवेदन में कहा है कि, 1:10 के आसपास में गोली बम चला कर दहस्त फैलाने व रंगदारी मागे जाने व कर्मी को गोली मार कर घायल किया ।
मुकेश कुमार पासवान ने अपने आवेदन में कहा की, ट्रक लोडिंग के एवज में प्रति टन 1000 रू मंगने के साथ जाती सूचक का प्रयोग करते हुए गाली जलोज मारपीट कर , 1340 रुपए छीन लिया। पुलिस बल से उलझ गये , धक्का मुक्की करने लगे तो वरीय पदाधिकारी को अवगत करये।घटना कि सूचना पाकर पुटकी पुलिस व डीएसपी अर्चना स्मृति खालखो सदलबल घटना स्थल पर पहुच जाँच में जुट गए।पुलिस ने घटना स्थल से एक जिन्दा बम बरामद किया है।
इस मामले को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे धनबाद एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि पुटकी थाना अंतगत सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग जो कोयला निकालकर जय माँ तारा डी ओ को उठाव के लिए  दिया है जिसमे दो ग्रुप में झगड़ा झंझट हुआ था गोलीबारी व बमबाजी भी हुआ था, एक बम बरामद भी हुआ है। इसमें दोनों पक्ष से एफआईआर हुआ है और एक एफआईआर हमलोग अपने स्तर से किया है।और इस प्रकार की घटना धनबाद के किसी भी आउटसोर्सिंग में नही होने देंगे यदि ऐसा कोई करता है तो विधि सम्मत उसपर कठोर कार्रवाई करेंगे।और यहां जो घटना हुआ है उसमें हमे गोलू रवानी एवं नविन पंडित का नाम मिला है जिसमे दोनों व्यक्ति पहले से नामजद है नवीन पंडित पर पहले से बहुत केस दर्ज है चार्जसीट हुआ है ऐसे लोग अपना वर्चस्व दिखाने अवैध वसूली करने के लिए गोलाबारी कर रहे है, इस मामले में इनके विरुद्ध सीसीए के तहत करवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User