धनबाद जिला में अम्बेडकर,बिरसा मुंडा एवं बिनोद बिहारी महतो के अपमानित होने पर राजेश ठाकुर और संतोष सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग कि बिरेंद्र पासवान

धनबाद :धनबाद में कांग्रेस पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा न्याय यात्रा के दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर, भगवान बिरसा मुंडा सहित बिनोद बिहारी महतो जी को अपमानित करने के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बहुजन समाज की आवाज को लगातार बुलंद करने वाले कांग्रेस अनुसूचित जाति झारखण्ड के प

Feb 05, 2024 - 00:24
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240205-WA0002.jpg

धनबाद :धनबाद में कांग्रेस पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा न्याय यात्रा के दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर, भगवान बिरसा मुंडा सहित बिनोद बिहारी महतो जी को अपमानित करने के मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बहुजन समाज की आवाज को लगातार बुलंद करने वाले कांग्रेस अनुसूचित जाति झारखण्ड के पुर्व प्रदेश प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान ने झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को पत्र लिखकर बताया है कि बड़ी दुःख के साथ आपको अवगत करा रहा हूं, कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का और सभी धर्मों का सम्मान करती है और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और देश की जनता कांग्रेस पार्टी के इन्हीं विचार धारा से प्रभावित होकर राहुल गांधी के न्याय यात्रा से जुड़कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। राहुल गांधी आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति,ओबीसी, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और मजदूरों को उनके हक और अधिकारों को दिलाने की बात कर रहे हैं। संवैधानिक तरीके से,धनबाद के डीआरएम मोड अंबेडकर चौक में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर को राहुल गांधी को सम्मानित करने नहीं किया गया, राहुल गांधी के द्वारा दुसरी ओर भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक। जिन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण योद्धा बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और 'धरती आबा' के नाम से भी जाना जाता है एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भगवान बिरसा मुंडा को याद किया जाता है। झारखण्ड की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को धनबाद के बैंक मोड़ के पास सम्मानित नहीं किया गया राहुल गांधी जी के द्वारा उन्होंने लिखा कि झारखण्ड के महान व्यक्ति के बारे में बता रहा हु ,जो पेशे से वकील और राजनीतिक गुरु माने जाते है । जिन्हें झारखण्ड के लोग भीष्म पितामह कहते है ,समाज में कुरोतियो , बुराईयो और अंध विश्वास के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाते रहे है। आज पूरा झारखण्ड के लिए एक मसीहा के रूप में जाने जाते है तथा इनके बताएं गये आदर्शो का पालन भी करते है। वह इन्सान कोई और नही , वह इन्सान है बिनोद बिहारी महतो है। बिनोद बिहारी महतो को हमेशा झारखण्ड अलग - अलग क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार हेतु के लिए हमेशा याद किया जाता है। अपनी कमाई का ज्यादातर पैसा बिनोद बाबु ने स्कूल एवं कॉलेज बनवाने में दान कर दिया है , उनकी मृत्यु के पश्चात् जब उनके द्वारा स्थापित और संचालित शिक्षण संस्थाओ की सूची बनाई गई तो यह देखकर आश्चर्य हुआ। कि न सिर्फ धनबाद जिले में बल्कि पुरे झारखण्ड में बिनोद बिहारी महतो ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए स्कूल एवं कॉलेज बनवाए तथा बनाने में मदद की। साथ ही बिनोद बिहारी महतो झारखंड की संस्कृति के प्रेमी थे। उन्हें हमेशा झारखंड के लोक गीतों, त्योहारों और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया। उनके प्रयास के कारण, रांची विश्वविद्यालय में कुड़मालि भाषा का अध्ययन शुरू हुआ। उन्होंने "पढ़ो और लड़ो" का नारा दिया।

ऐसे महापुरुष को महुदा में सम्मानित नहीं किया गया राहुल गांधी के द्वारा।
उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि जहां तक मुझे जानकारी है कि झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भली-भांति भगवान बिरसा मुंडा जी एवं बिनोद बिहारी महतो के योगदान के बारे में जानते थे। फिर यह दोनों पदाधिकारी इतना बड़ा चुक कैसे किया। उन्होंने ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल करने के लिए जानबूझकर कर कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अंधेरे में रखने का कार्य किया गया है। क्योंकि मैं भली-भांति जानता हूं कि अगर राहुल गांधी को राजेश ठाकुर एवं संतोष कुमार सिंह यह जानकारी देते तो वह डॉ भीमराव अम्बेडकर,भगवान बिरसा मुंडा और बिनोद बिहारी महतो को सम्मानित जरुर करते। उन्होंने लिखा कि इस घटना से कांग्रेस पार्टी के साथ - साथ राहुल गांधी की छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया है। ऐसे भी धनबाद में कांग्रेस पार्टी की अच्छी स्थिति है हम सभी कांग्रेसी लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि धनबाद के आदिवासी, अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति, ओबीसी पिछड़ा वर्ग को जिला में सम्मान मिलें और धनबाद के आदिवासी, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति,ओबीसी, पिछड़ा वर्ग को कांग्रेस पार्टी में योग्यता के अनुसार पद मिलें पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। यहां आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग योग्य व्यक्ति के योग्यता को अनदेखा किया जा रहा है। पासवान ने लिखा कि राजेश ठाकुर सांसद बनने की इच्छा रखते हैं और धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह विधायक बनने की क्या संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर , भगवान श्री बिरसा मुंडा और बिनोद बिहारी महतो को अपमानित करने वाले बहुजन समाज के महापुरुषों को अनदेखा करने वाले को कांग्रेस पार्टी सांसद और विधायक बनाएगी। बिरेंद्र पासवान इस घटना से आहत हैं, उन्होंने कांग्रेस झारखण्ड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मांग करते हुए कहा है कि डॉ भीमराव अम्बेडकर ,भगवान बिरसा मुंडा और बिनोद बिहारी महतो को अपमानित करवा कर कांग्रेस पार्टी सहित राहुल गांधी की छवि धुमिल करने वाले राजेश ठाकुर एवं संतोष कुमार सिंह को तत्काल पद से मुक्त करने की कृपा करें । और उन्होंने आदिवासी या अनुसूचित जनजाति समाज के योग्य व्यक्ति को झारखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष और अनुसूचित जाति/ओबीसी, पिछड़ा वर्ग के योग्य व्यक्ति को धनबाद का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग कि है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User