धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किया गया शिविर का आयोजन

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल झारखंड सरकार के निर्देशानुसार धनबाद जिले के कुल 196 गांवों में 15 जून से लेकर 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके तहत आज जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत भुईयांनवाटांड़ में शिविर का किया गया। आयोजन जिस

Jun 15, 2025 - 15:09
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-15-at-7.57.41-PM-scaled.jpeg

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार धनबाद जिले के कुल 196 गांवों में 15 जून से लेकर 30 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके तहत आज जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत भुईयांनवाटांड़ में शिविर का किया गया। आयोजन जिसमें मुख्य रूप से पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो रहे मौजूद जिसने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य

  1. ग्राम स्तरीय शिविरों के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को अधिकार प्रदान करना
  2. आदिवासी युवाओं को स्थायी वकालत और नेतृत्व विकास के लिए चेंज लीडर के रूप में प्रशिक्षित करना
  3. ग्राम सभाओं नुक्कड़ नाटकों स्थानीय प्रदर्शनियों आदि के माध्यम से सहभागी लोकतंत्र को मजबूत करना
  4. आदिवासी समुदायों को बहु-चैनल, बहुभागी अभियानों के माध्यम से योजनाओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करना।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी रहे मौजूद।

शिविर में मुख्य रूप से प्राप्त आवेदन - आधार कार्ड- 29, जाती प्रमाण पत्र -1, आवासीय प्रमाण पत्र -1, राशन कार्ड अप्लाई - 8, आयुष्मान भारत कार्ड-10, मातृत्व वंदना योजना -1, किसान क्रेडिट कार्ड-5, मनरेगा जॉब कार्ड- 5, पेंशन-11

प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने शिविर के सभी विभाग का निरीक्षण और लोगों को अधिक से अधिक आवेदन देने का किया अपील।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User